उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में BRD मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से 60 से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समां गए थे, सरकार की भी इस मामले को लेकर काफी किरकिरी हुई है। वहीँ राजनीतिक विरोधियों ने भी सरकार की इस नाकामी को जमकर भुनाया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज हादसे पर अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में काफी संवेदना(akhilesh yadav welcome) व्यक्त की थी, लेकिन शायद वो संवेदना सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अलावा कहीं नजर नहीं आती है।

खलीलाबाद में अखिलेश यादव के लिए रोकी गयी एम्बुलेंस(akhilesh yadav welcome):

  • शुक्रवार को BRD मेडिकल कॉलेज के हादसे के बाद ट्विटर पर संवदेना व्यक्त करने वाले अखिलेश यादव ही थे।
  • लेकिन अखिलेश यादव की संवेदना सोमवार आते-आते शायद खत्म हो गयी।
  • दरअसल सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को BRD हॉस्पिटल के दौरे पर जा रहे थे।
  • इस दौरान संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर के NH-28 स्थित सर्रैया बाईपास रूट था।
  • सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के स्वागत के लिए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था।

देखें वीडियो(akhilesh yadav welcome):

https://www.youtube.com/watch?v=NVI7uDAxUl0&feature=youtu.be

सपा कार्यकर्ताओं के जाम में घंटों फंसी रही एम्बुलेंस(akhilesh yadav welcome):

  • अखिलेश यादव से मिलने के लिए सपाइयों ने NH-28 के बाईपास को जाम किया हुआ था।
  • जिसके तहत स्वागत के दौरान पुलिस वालों ने एम्बुलेंस को ही रोक दिया।
  • रोके जाने, अखिलेश के स्वागत और सपा कार्यकर्ताओं से जाम NH-28 के बीच एम्बुलेंस फंस गयी।
  • सूत्रों की मानें तो अखिलेश के स्वागत के चलते एम्बुलेंस को कई घंटे फंसा रहना पड़ा।

 

कहाँ गयी सपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष की संवेदना(akhilesh yadav welcome):

  • BRD मेडिकल कॉलेज में हुई मौतों पर अखिलेश यादव ने जो संवेदना दिखाई थी,
  • वो अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के हाईवे जाम करने से फंसी एम्बुलेंस के समय कहाँ चली गयी?
  • क्या अखिलेश यादव की नजर में स्वागत के लिए NH जाम कर देना सही है?
  • या अखिलेश यादव ये नहीं जानते हैं कि, नेताओं के काफिले के चक्कर में आम जनता को कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट यूपी 100 को योगी सरकार में ‘बड़ा झटका’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें