इस जिले में प्रचार करेंगे अखिलेश :


  • उत्तर प्रदेश में मेयर की लड़ाई में सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की झड़ी लगा दी है।
  • बनारस मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, अहमद हसन प्रचार करेंगे।
  • इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी साधना गुप्ता के लिए प्रचार करने वाले हैं।
  • 22 नवंबर को अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी के लिए वाराणसी में वोट मांगेगे।
  • साथ ही 17, 18 नवंबर को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम वाराणसी आयेंगे।
  • वहीँ 22, 23 नवंबर को पूर्व मंत्री अहमद हसन के वाराणसी आने का कार्यक्रम है।
  • हालाँकि अभी तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
  • सपा जिलाध्यक्ष की तरफ से डिंपल, रामगोपाल नरेश अग्रवाल सहित कई नेताओं को भेजने की मांग की गयी है।
  • साथ ही पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह और इंद्रजीत सरोज की भी मांग की गयी है।
  • सपा का मानना है कि भाजपा को शिकस्त देने के लिए स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतरना होगा।
  • अब देखना है कि स्टार प्रचारकों के दम पर सपा पीएम के संसदीय क्षेत्र में कैसा प्रदर्शन करती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें