उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार 17 दिसम्बर को लखनऊ में ई-रिक्शा का वितरण करेंगे, इसके साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश कार्यक्रम में गरीबों के लिए आवास योजना का भी लोकार्पण करेंगे।

इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार 17 दिसम्बर को लखनऊ में ई-रिक्शा का वितरण करेंगे।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम में गरीबों के लिए आवास योजना का भी लोकार्पण करेंगे।
  • कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश 12.00 बजे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • सीएम अखिलेश के कार्यक्रम को लेकर सम्बंधित सभी अधिकारियों को जरुरी निर्देश जारी कर चुके हैं।

12 दिसम्बर को होना था कार्यक्रम:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को ई-रिक्शा का वितरण करेंगे।
  • कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में 12.00 बजे से आयोजित किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश का यह कार्यक्रम 12 दिसम्बर को प्रस्तावित था।
  • किन्हीं कारणों के चलते मुख्यमंत्री ने यह रद्द कर दिया था।
  • जिसके बाद 17 दिसम्बर को कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।

पेंशनरों के लिए बायोमेट्रिक सुविधा का शुभारम्भ:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश 17 दिसम्बर को लखनऊ में पेंशनरों के लिए बायोमेट्रिक सुविधा का शुभारम्भ करेंगे।
  • यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास 5केडी में सुबह 10.00 बजे आयोजित किया जायेगा।
  • कार्यक्रम का आयोजन पेंशन दिवस के अवसर किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: जूनियर हॉकी वर्ल्डकप: बेल्जियम के बाद जर्मनी पहुंचा सेमीफाइनल में

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें