Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा का जनाधार बढ़ाने गुजरात जाएंगे अखिलेश, सपाइयों ने दिया निमंत्रण

आगामी लोक सभा चुनावों के पहले मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे काफी हैरान कर देने वाले हैं। राज्य के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन उसे सिर्फ 1 सीट पर ही जीत मिली है। यूपी के बाहर 1 सीट जीतने के बाद भी सपा का हौंसला काफी बढ़ा हुआ है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश से बाहर निकलकर अन्य प्रदेशों में भी पार्टी के संगठन को विस्तार करना शुरू कर दिया है।

सपा जिलाध्यक्ष ने की अखिलेश से मुलाकात :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से गुजरात के जिला कच्छ-भुज जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह यादव के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें गुजरात आने का निमंत्रण दिया। सपा जिलाध्यक्ष के साथ गौरव तिवारी, मनोज यादव एवं वशिष्ट नारायण तिवारी शामिल थे। गुजरात के समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि गुजरात में कच्छ-भुज की जनता में श्री अखिलेश यादव की व्यापक लोकप्रियता है। यहां के लोग भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त हैं।

गुजरातियों को हो रहा अखिलेश में विश्वास :

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह यादव ने कहा कि गुजरात के लोगो को ये विश्वास हो गया है कि अखिलेश यादव की नीतियों से ही राज्य का विकास और जनता का हित हो सकता है। उन्होने कहा कि गुजरात की जनता अखिलेश यादव का सम्मान और स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

अपनी जान की परवाह किये बगैर बेटे की जान बचाने के लिए तेंदुआ से लड़ गया पिता

Sudhir Kumar
7 years ago

पूर्वांचल को फिर चीनी का कटोरा बनाएगें- सुरेश राणा

kumar Rahul
7 years ago

टोल प्लाजा का संचालन करेगी महिलाएं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संचालन, टोल पर्ची काटने से लेकर सभी जिम्मेदारी, 25 महिलाओं की टीम को दी गई ट्रेनिंग, टोल कम्पनी पीएनसी ने दी ट्रेनिंग, नवाबगंज टोल प्लाजा संभालेंगी महिलाएं।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version