Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश करेंगे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

akhilesh yadav retweets

akhilesh yadav retweets

समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा बनाने से सपा को काफी नुकसान हो रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए अब तक कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर सेक्युलर मोर्चा का दामन थाम चुके हैं। लोक सभा चुनावों के पहले नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी चिंतित हैं और उन्होंने सपा में मची इस भगदड़ को रोकने की एक ख़ास रणनीति बनाई है।

नेताओं का होगा सम्मान :

समाजवादी पार्टी में मची भगदड़ को रोकने की शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के आगरा जिले से की है। यहाँ पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा में मची भगदड़ को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अखिलेश यादव द्वारा अब बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जाएगी। साथ ही उनका सम्मान किया जाएगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद से अखिलेश यादव को भरोसा है कि कोई भी नेता पार्टी छोड़कर नहीं जाना चाहेगा।

क्या है पत्र में ख़ास :

अखिलेश यादव का ये पत्र सपा के जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष को जारी किया गया है। इस पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जिन बूथों पर बूथ प्रभारियों द्वारा सबसे अधिक मतदाताओं के नाम शामिल कराने, मृतक अथवा गलत दर्ज नामों को सूची से कटवाने का कार्य किया है, ऐसे बूथ प्रभारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय पर सम्मानित करेंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

खबरों में बने रहने के लिए ऊटपटांग बयानबाजी करती हैं बसपा सुप्रीमों

Bharat Sharma
6 years ago

खेत गयी युवती से तमंचे के बल पर रेप -युवती अपनी मां के साथ पहुंची एएसपी के पास।

Desk
2 years ago

एक लाख 16 हजार रुपये की वसूली के आरोप में दारोगा समेत तीन लाइन हाजिर

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version