Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ: अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

janeshwar mishra

समाजवादी पार्टी रविवार 5 अगस्त को राजधानी लखनऊ में ‘छोटे लोहिया’ कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन कार्यक्रम को मनाएगी जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। रविवार को छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र की जयंती है। सपा कार्यालय पर भी इससे संबंधित आयोजन किये गए हैं। इसके पहले लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे और वहां पर छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे अखिलेश यादव :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे जहाँ पर उन्होंने छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहाँ पर उन्होंने एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ भारी संख्या में सपाई पहुंचे और सभी ने जनेश्वर मिश्र जी अमर रहें के नारे लगाये। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरान बलिया से लखनऊ के लिए शुरू हुई समाजवादी समग्र क्रांति साईकिल यात्रा का स्वागत किया। लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने ये साईकिल यात्रा शुरू की थी जिसका नेतृत्व युवजन सभा के प्रदेश सचिव अरविंद गिरी कर रहे हैं। 25 जुलाई को बलिया से शुरू हुई ये साइकिल यात्रा पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए आज लखनऊ पहुंची जहाँ पर इसका समापन हो गया।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ कैश वैन लूट और गनमैन की हत्या का आरोपी विनीत तिवारी गिरफ्तार

शामली: शराब पीने को लेकर कांवरियों के दो गुटों में भिड़ंत, एक कांवरिया की मौत

लखनऊ: राजनाथ सिंह कल करेंगे तीन फ्लाईओवर का शिलान्यास

Related posts

आज से अपना ‘पहला वादा’ पूरा करेगी योगी सरकार!

Divyang Dixit
7 years ago

निरंकुश कार्यशैली के चलते विवादों में घिरे जैदपुर इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह और टिकैतनगर इंस्पेक्टर नीरज सिंह पर एसपी वीपी श्रीवास्तव ने की सख्त कार्यवाही, दोनों इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से किया लाईन हाज़िर, शातिर तस्कर का फ़र्ज़ी पासपोर्ट जारी किये जाने के मामले में चर्चित है इंस्पेक्टर जैदपुर रत्नेश सिंह।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

Thousands of God Statues Immersion through Special Campaign

Shivani Arora
7 years ago
Exit mobile version