उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार से आगामी विधानसभा 2017 के चुनाव के तहत समाजवादी विकास रथयात्रा (samajwadi rath yatra) निकाली, जिसकी शुरुआत सपा प्रमुख के द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गयी। रथयात्रा की शुरुआत से पहले सपा प्रमुख, शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

शुक्लागंज स्टेडियम में मुख्यमंत्री का संबोधन:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास रथयात्रा के तहत उन्नाव के शुक्लागंज पहुंचे।
  • जहाँ शुक्लागंज स्टेडियम में मुख्यमंत्री अखिलेश ने रथयात्रा का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में सीएम अखिलेश ने जनता के सामने सरकार की उपलब्धियां रखीं।

उन्नाव पहुंचे अखिलेश ने बसपा सुप्रीमो पर साधा निशाना:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश का विकास रथ नवाबगंज पहुँच चुका है।
  • जहाँ सीएम अखिलेश ने अपना संबोधन किया।
  • संबोधन में मुख्यमंत्री ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला किया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, विकास के पैसों से हाथी बनवाए गए थे।
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला दही चौकी पहुंचे, जहाँ लोगों ने सीएम का जोरदार स्वागत किया।
  • दही चौकी के बाद मुख्यमंत्री का काफिला आजादनगर के लिए रवाना हो गया।

विकास रथ पहुंचा सोहरामऊ:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्नाव जिले के सोहरामऊ ब्लॉक में पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश को चांदी का मुकुट पहनाया गया।

हज हाउस पहुंचे सीएम:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्नाव की सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं।
  • इस दौरान सीएम अखिलेश हज हाउस पहुंचे।

अहिमामऊ पहुंचे अखिलेश यादव:

  • सीएम अखिलेश यादव हुसड़िया चौराहे से निकलकर अहिमामऊ होते हुए बैहसा पहुंचे।
  • जहाँ स्कूली बच्चों द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश का जोरदार स्वागत किया गया।
  • इससे पहले अहिमामऊ में सीएम अखिलेश को  गदा सौंपी गयी थी।

हुसड़िया चौराहा पहुँचा विकास रथ:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला पत्रकारपुरम से रवाना होकर हुसड़िया चौराहा पहुंच चुका है।

rathyatra

पत्रकारपुरम पहुंचा मुख्यमंत्री का काफिला:

  • यूपी की जनता को सरकार के विकास कार्यों का ब्यौरा देने के तहत सीएम अखिलेश रथयात्रा कर रहे हैं।
  • जिसके तहत सीएम का काफिला गोमती नगर के पत्रकारपुरम चौराहा पहुँच चुका है।

rathyatra

सीएम का काफिला पहुंचा अम्बेडकर पार्क:

  • सीएम अखिलेश यादव का काफिला अम्बेडकर पार्क पहुँच चुका है।
  • लोहिया पथ पर विकास रथ ख़राब होने के बाद सीएम अपनी गाड़ी से यात्रा में शामिल हुए।
  • इसके पहले सीएम अखिलेश का गोमती नदी के पुल पर महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया था।

rathyatra

रथ छोड़ सीएम गाड़ी पर सवार:

  • लोहिया पथ पर ख़राब हुए विकास रथ को सीएम अखिलेश यादव ने छोड़ दिया है।
  • जिसके बाद सीएम अखिलेश अपनी गाड़ी से रथयात्रा पूरी करेंगे।
  • किसी तकनीकी समस्या के चलते रथ लोहिया पथ पर खड़ा हुआ था।
  • रथ को बनाने की कोशिश की जा रही थी, जो सफल नहीं हो पाया।

क्या बोले डिंपल और अखिलेश:

  • लोहिया पथ पर मुख्यमंत्री अखिलेश और डिंपल यादव ने मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें डिंपल यादव ने कहा कि, जब एक ट्रेनी सीएम इतना काम कर सकता है, तो एक परिपक्व मुख्यमंत्री कितना काम करेगा।
  • साथ ही डिंपल यादव ने ये भी कहा कि, अखिलेश युवाओं की उम्मीद हैं।
  • वहीँ अखिलेश यादव ने कहा कि, उन्हें गठबंधन की कोई जानकारी नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जनता हमारे कामों का आंकलन करेगी।

बिगड़ा मुख्यमंत्री अखिलेश का रथ:

  • लोहिया पथ पहुंचा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विकास रथ खड़ा हो गया है।
  • किसी तकनीकी समस्या के चलते विकास रथ लोहिया पथ पर खड़ा हो गया है।
  • रथ को ठीक किया जा रहा है।

लोहिया पथ पहुंचा अखिलेश यादव का रथ:

  • राजधानी लखनऊ के लामार्ट ग्राउंड से निकला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रथ लोहिया पहुँच चुका है।
  • जहाँ सीएम के रथ का जोरदार स्वागत किया गया।

Samajwadi vikas rathyatra

सपा प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रथ में सवार होते ही सपा प्रमुख ने रथ को हरी झंडी दिखाई।
  • इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने भी हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री को रवाना किया।
  • इसके बाद सीएम का रथ लामार्ट ग्राउंड से उन्नाव के लिए रवाना हो गया है।
  • रथ में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, राजेंद्र चौधरी और बलराम यादव मौजूद हैं।

रथ में सवार हुए मुख्यमंत्री अखिलेश:

  • सपा के शीर्ष नेतृत्व के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने विकास रथ पर सवार हो चुके हैं।
  • जिसे हरी झंडी सपा प्रमुख थोड़ी देर में दिखायेंगे।

सपा प्रमुख का संबोधन:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संबोधन के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • सपा प्रमुख ने अपने संबोधन में शहीदों को नमन किया।
  • इसके साथ ही सपा प्रमुख ने अपनी पार्टी बनाने में शिवपाल सिंह यादव के संघर्ष की भूमिका सभी को बताई।

Samajwadi vikas rathyatra

मुख्यमंत्री अखिलेश ने किया संबोधन:

  • सपा के प्रदेश अध्यक्ष के बाद सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • जिसमें उन्होंने समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधन:

  • समाजवादी रथयात्रा की शुरुआत के मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में शिवपाल ने रथयात्रा में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, आगामी चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने से रोकना है।

Samajwadi vikas rathyatra

मुख्यमंत्री समेत सपा प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे:

  • सीएम अखिलेश यादव की रथयात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा का शीर्ष नेतृत्व पहुँच चुका है।
  • जिसमें सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंच पर पहुंच चुके हैं।
  • रथयात्रा को सपा प्रमुख झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
  • मंच पर पार्टी उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राजा भैया, बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी आदि सपा नेता भी मौजूद हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें