उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार से अपने प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में अखिलेश यादव बुधवार 25 जनवरी को लखीमपुर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

सभी लोगों को धन्यवाद:

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार 25 जनवरी को लखीमपुर पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने धौरहरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत में अखिलेश यादव ने रैली में आये सभी लोगों का धन्यवाद दिया।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, यूपी का चुनाव हमारा या आपका नहीं है, पूरे देश का चुनाव है।
  • उन्होंने आगे लोकसभा चुनाव का जिक्र किया।
  • जिसमें अखिलेश ने कहा कि, पिछली बार के लोकसभा चुनाव में भी भारी संख्या में लोग जनसभा में आये थे।

कांग्रेस साथियों को धन्यवाद:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, अपने कांग्रेस साथियों को धन्यवाद देते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जो सीट कम वोटों से हारे थे, इस बार उसे जीतेंगे।
  • अखिलेश ने आगे कहा कि, कांग्रेस के साथ मिलकर काम करेंगे।
  • इसके साथ ही अखिलेश यादव ने यशपाल के लिए वोट करने की जनता से अपील भी की।
  • यशपाल धौरहरा से सपा प्रत्याशी हैं।

ये भी पढ़ें: ‘राम मंदिर’ बयान से केशव प्रसाद मौर्य ने लिया यू-टर्न!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें