उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार से अपने प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में अखिलेश यादव बुधवार 25 जनवरी को लखीमपुर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

देश चलाने के लिए सपा सरकार आएगी:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, देश चलाने और इतिहास बनाने के लिए फिर से समाजवादी सरकार सत्ता में आएगी।
  • संबोधन में आगे अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला।

भाजपा पर हमला:

  • अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, हमने बरसात देख ली है।
  • इसी में आगे अखिलेश ने जोड़ा कि, गर्मी के दिन देख लिए, सर्दी के दिन लिए, लेकिन अच्छे दिन फिर भी नहीं दिखे हैं।
  • उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा कि, क्या आपको अच्छे दिन दिखे?

यूपी देश का चुनाव:

  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, मैं यहाँ लोगों से अपील करने आया हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ये उत्तर प्रदेश का चुनाव तो है, लेकिन देश की दशा और दिशा तय करेगा।
  • जिसके बाद अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे नोटबंदी के विषय पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को घेरा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें