उत्तर प्रदेश में आये दिन देश की सीमा पर रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा बर्बरता का व्यवहार किया जा रहा है और प्रदेश की अखिलेश सरकार मुहँ पर चुप्पी साधे बैठी है। पुलिस महकमा भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। अभी उन्नाव में पूर्व सैनिक के साथ हुई पुलिस की बर्बरता का इंसाफ भी नहीं मिला था कि अलीगढ़ के हरदुआगंज कस्बे से पुलिस की बर्बरता एक और नया मामला सामने आया है।

क्या है पूरा मामला :

  • 500 और 1000 की नोटबंदी के चलते फौजी महेश कुमार नोट को बदलने बैंक पहुँचे थे।
  • बैंक में बहुत लम्बी लाइन लगी हुई थी।
  • गलती से फौजी ने उस लाइन को क्या तोड़ दिया मानो किसी बॉर्डर को क्रॉस कर लिया हो।
  • फिर क्या होना था यूपी पुलिस के अफसर अपने जिस चहेरे के लिये जाने जाते हैं उन्होंने वही किया।
  • फौजी महेश कुमार वहाँ पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बहुत ही बर्बरता से पीटा।
  • इतना ही नहीं फौजी को पीटते हुए ही थाने लेकर आयी।
  • पुलिस वालों का जब इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने फौजी के हाथ में हथकड़ी लगाई और फिर उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया।
  • पुलिस के द्वारा जब फौजी को पकड़ने और पीटने की खबर फौजी के परिजनों तक पहुँची तो फौजी के परिजन उससे मिलने थाने पहुँचे।
  • यूपी पुलिस का कमाल तो देखिये कि फौजी से मिलने गये उसके परिजनों की भी पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी।
  • और फौजी से मिलने भी नहीं दिया।
  • फ़िलहाल फौजी अभी थाने में ही है उसका चेहरा और आँख पोलिवके के द्वारा की गई पिटाई से काफी सूज गया है।
  • आपको बतादें कि फौजी हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी में रहता है।
  • उसके परिजनों की माने तो फौजी अभी लखनऊ में तैनात है।
  • फौजी को जम्मू-कश्मीर पहुँचकर चार्ज लेना है।
  • इसी वजह से फौजी आज सुबह अपने बैंक में नोट बदलने पहुँचा था क्योंकि उसे जम्मू-कश्मीर में चार्ज लेना है।
  • परिजनों की माने तो बैंक के गार्ड ने यह भरोसा दिया था कि वह फौजी को बिना लाइन के ही पैसे बदलवा देगा।
  • फौजी महेश इसी भरोसे इसी भरोसे से 36 हजार रुपये लेकर बैंक पहुंचा था।
  • वहां पे मौजूद लोगों के मुताबिक फौजी बैंक गेट के अंदर जाने ही वाला था कि एक सिपाही ने फौजी को थप्पड़ मार दिया।

क्या है इस मामले पर पुलिस की सफाई ?

  • जब इस मामले पर पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने फौजी आरोप लगाते हुये कहा कि पुलिस कर्मियों पर फौजी ने पहले हाथ उठाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें