ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष कल्बे सादिक व्यक्तिगत दौर पर वाराणसी पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए कल्बे सादिक पाकिस्तान की हरकतों से बेहद नाराज दिखाई दिये। उन्होने पाकिस्तान को डूबता जहाज बताया। सादिक ने कहा कि मैं कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल के सख्त खिलाफ हूं। उन्होने कहा कि इजरायल जैसा जालिम राष्ट्र भी इसका इस्तेमाल नहीं करता।

पाकिस्तान डूबता जहाजः

  • डॉ सादिक ने कहा कि पाकिस्तान डूबता जहाज है, कशमीरी उसकी सवारी नहीं करेंगे।
  • उन्होने कहा यहां पर असली समस्या गरीबी, अशिक्षा व आपसी टकराव है।
  • डॉ सादिक ने कहा कि पाकिस्तान का नाम बदलकर पापीस्तान कर देना चाहिए।
  • उन्होने कहा कि कश्मीर के हालात पर सरकार को पॉलिसी बदलने की जरूरत है।
  • जाकिर नाइक के प्रश्न पर कल्बे सादिक ने कहा कि उनके पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
  • यदि नाइक दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

मोदी जी अच्छे आदमी हैं:

  • इस दौरान कल्बे सादिक ने कहा कि मोदी जी एक अच्छे आदमी है।
  • डॉ सादिक ने कहा कि वह हमारे पीएम हैं और हम उनका सम्मान करते हैं.
  • सादिक ने पीएम को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अज्ञानता, गरीबी और आपसी टकराव पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

गाली-गलौज करना शोभा नहीं देता:

  • उत्तर प्रदेश की राजनैतिक पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के सवाल पर कल्बे सादिक ने अफ़सोस जताया।
  • सादिक ने कहा कि नेता चाहे बसपा के हों या भाजपा के यह हमारे लीडर हैं, इनका गाली गलौज करना शोभा नहीं देता।
  • ऐसी अभद्र भाषा के प्रयोग से हमारे देश की विदेशों में गलत छवि बनती है।
  • सादिक ने कहा कि हमारा नेताओं से निवेदन है कि कृपा कर के नेतागिरी करना छोड़ दें।
  • अगर नेतागिरी करनी ही है तो पहले आचरण सुधारे और सम्मान करना सीखे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें