Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

देश की महिलाओं में जागरूकता की है भारी जरूरत: अमीता सिंह

all india professional congress up president

all india professional congress up president

उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में पूर्व प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री और आल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की अध्यक्ष अमीता सिंह ने झाँसी के एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी संस्था द्वारा मेरी पैड यात्रा अभियान की शुरुआत की गई है जिसके चलते हमने सबसे पहले रानी झाँसी के एक गाँव बाबल टांडा को चुना जिसमे हमने महिलाओ और लड़कियों में जागरूकता का अभाव पाया जिसके चलते हमारे संस्था सदस्यों द्वारा इस गाँव मे एक साल तक निरंतर समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

एक साल में करेंगे महिलाओं को जागरूक :

मेरी पैड यात्रा की झाँसी समभाग की अध्यक्ष डॉ आकांछा रिछारिया ने बताया कि हम जब इस गांव में गए तो महिलाओ और बेटियों में जागरूकता की बहुत कमी पाई गयी। वो लोग आज भी कपड़े, राख और बजरी का इस्तेमाल मासिक धर्म आने पर करती थी। जब हमने वहाँ जाकर महिलाओ और लड़कियों से बात की और उनको समझाया। हमको लगता है कि एक साल में हम पूरे गाँव की महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म मे कपड़े की जगह पैड स्तेमाल करने के लिए जागरूक कर लेंगे।

अभी हमने लगभग 500 महिलाओं और लड़कियों को एक साल के लिए निःशुल्क पैड भी वितरित किए और हम प्रत्येक ऐसे गाँव को ढूंढ रहे है जिसमे महिलाओं और लड़कियों में जागरूकता की कमी है और उनको जागरूक भी कर रहे है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

उन्नाव जिले के किसान दिल्ली में सीखेंगे खेती के गुर,कृषि विज्ञान केंद्र पूसा में लेंगे प्रशिक्षण।

Desk
2 years ago

देश भर में सबसे ज्यादा यूपी के 116 जवान शहीद!

Divyang Dixit
8 years ago

अयोध्या में मस्जिद निर्माण में चंदा देने वालों को कर में मिलेगी छूट

Desk
3 years ago
Exit mobile version