लक्ष्मणपुरी में मां गोमती के तट पर मनकामेश्वर मठ-मन्दिर व नमो स्तुते मां गोमती समिति द्वारा महन्त देव्यागिरि के सानिध्य में चल रहे मतदाता जागरण अभियान में बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर मां गोमती को चुनरी व बिन्दी चस्पा कर आगामी 19 फरवरी को विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प उपस्थित सभी धर्म के लोगों ने लिया।

देखिये संकल्प लेने की तस्वीरें:

[ultimate_gallery id=”51988″]

एक किनारे से दूसरे किनारे तक बांधी गई डोरी

  • इस भव्य आयोजन में गोमती तट के एक किनारे से दूसरे किनारे तक डोरी बांधकर चुनरी अर्पित की गयी थी और उसी पर संकल्प रूपी बिन्दी को चस्पा किया गया था।
  • महन्त देव्यागिरि द्वारा यहां उपस्थित लोगों से संकल्प कराया गया कि वे आगामी 19 फरवरी को स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और अन्य लोगों से भी करायेंगे।
  • आयोजन में लखनऊ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया।
  • उनको सम्बोधित करते हुए महन्त देव्यागिरि ने कहा कि यह जागरण आगामी निर्वाचन दिन तक चलता रहेगा और शत-प्रतिशत मतदान एक स्वस्थ और मजबूत सरकार का निर्माण करेगा।

राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाना चाहिए मतदान का पर्व

  • उन्होंने कहा कि हमें मतदान के दिन को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाना चाहिए, क्योंकि यही दिन है जब हम अपने एवं देश-प्रदेश के भविष्य को सुनिश्चित करते हैं।
  • यह मौका सभी वर्गों को एक समान मिलता है जहां एक ओर मतदान लोकतंत्र की शान है, वहीं दूसरी ओर यह एक सच्चे भारतीय नागरिक की पहचान है।
  • आयोजन में विशेष रूप से जगदीश गुप्त, ‘अग्रहरि’, पवन तलवार, अमित गुप्ता, संजय सोनकर,
  • अजय तिवारी, प्रेम तिवारी, संजय यादव, दीपू ठाकुर, मुकेश गुप्ता, एडवोकेट जितेन्द्र सिंह,
  • कृष्णा सिंह, महबूब अंसारी, नीरज, अंकुर पाण्डेय (गोलू) एवं महिलाओं में संतोष तलवार,
  • रोमा हेमवानी, उपमा पाण्डेय, पूनम खत्री सहित अनेक सेवादारों ने अपनी सहभागिता प्रदान की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें