Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बीजेपी सरकार से किसान, बुनकर समेत सभी वर्ग है प्रताड़ित: प्रियंका गांधी 

बीजेपी सरकार से किसान, बुनकर समेत सभी वर्ग है प्रताड़ित: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियाँ एक दुसरे पर कटाछ करती हुई नजर आ रही है। इन सभी के बीच प्रियंका गाँधी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल दौरे पर है। जहाँ वे चुनाव के वास्ते नाव के रास्ते प्रयाग राज से वाराणसी यात्रा में माँ गंगा की यात्रा कर रही है। चुनाव 2019 के मद्देनजर प्रियंका गांधी का पूर्वांचल दौरा सोमवार से शुरू हो गया है। जहां प्रियंका गांधी ने सोमवार का दिन प्रयागराज और रात भदोही में गुजारी, वहीं मंगलवार का पूरा दिन प्रियंका गांधी मिर्जापुर में बिताएंगी।

गोपीगंज जाते समय सड़क पर खेल रहीं दो दिव्यांग बच्चियों को प्रियंका गांधी ने दुलारा

प्रियंका गांधी बनकट के फूलचंद यादव के परिवार से मिलीं। इसके बाद बनकट से गोपीगंज जाते समय केवहाटी गांव में सड़क पर खेल रहीं दो दिव्यांग बच्चियों को प्रियंका गांधी ने अपनी गाड़ी रोक कर दुलारा। इसके बाद गोपीगंज के लिए रवाना हो गईं। वहीं, रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।

राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना का प्रतिनिधिमंडल महेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रियंका गांधी से मिला

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान, बुनकर समेत सभी वर्ग प्रताड़ित है। पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या-क्या किया आज मैं सब जान गई। मोदी सरकार की डेट एक्सपायर हो चुकी है। इसके पहले 11 बजे तक प्रियंका गांधी वाड्रा भदोही के सीतामढ़ी के सीता सदन गेस्ट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कीं।

रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करने का कार्यक्रम किया रद्द

भदोही के सीतामढ़ी घाट पर प्रियंका गांधी सोमवार को शाम 6 बजे पहुंचीं थी। जहां प्रियंका गांधी ने 11 मिनट की छोटी सी जनसभा की। इसके बाद प्रियंका गांधी भदोही के सीतामढ़ी के सीता सदन गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का मंगलवार सुबह रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करने का कार्यक्रम तय था।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अव्यवस्था देख कर भड़के विधायक, जनपद के हसंगनज इलाके में योजित किया गया था कर्यक्रकम, नाराज विधायक कार्यक्रम छोड़कर गए वापस, बीजेपी ब्रजेश रावत ने अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार, 9 जोडों का विवाह सम्पन्न होना था समारोह में, SDM हसंगनज ने मौके पर पहुंच कर जिम्मेदारों को लगाई जमकर फटकार।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

गांवों में जाकर अधिकारी करें अपने विभाग की समस्या का निस्तारण : डीएम

Short News
6 years ago

किराये के मकान रह कर पढ़ाई कर रही छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जूटी, सहजनवा थाना के पिपरा की घटना।

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version