उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव शनिवार को इटावा के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने ऑल वेदर तरणताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की।

सीएम की सोच ने प्रदेश में विकास का रास्ता खोल दिया है:

  • सपा नेता रामगोपाल यादव शनिवार को इटावा में एक कार्यक्रम में शिरकत की।
  • रामगोपाल यादव ने ऑल वेदर तरणताल के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
  • इस दौरान रामगोपाल यादव ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • तरणताल की तारीफ करते हुए रामगोपाल ने कहा कि, यह तरणताल दुनिया के सबसे अच्छे तरणताल में से एक होगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जनपद में ऐसे काम किये जा रहे हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं की गयी थी।
  • सपा नेता ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री की सोच ने प्रदेश के विकास का रास्ता खोल दिया है।

डियर सफारी पर बोले रामगोपाल यादव:

  • इटावा में डियर सफारी बनाये जाने पर सपा नेता ने कहा कि, डियर सफारी से पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, साथ ही लोगों को मनोरंजन का मौका मिलेगा।
  • वहीँ शेरनी द्वारा एक शावक के जन्म पर उन्होंने कहा कि, यह एक शुभ सन्देश है और इटावा के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है।
  • कार्यक्रम में मौजूद खेल मंत्री रामकारण आर्य ने कहा कि, यह तरणताल मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री अखिलेश के नेतृत्व में खेल में काफी विकास हुआ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें