नेहरू और इंदिरा गांधी की विरासत माने जाने वाले इलाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिती की बैठक की घोषणा के बाद से जिले में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 51वीं पुण्यतिथि मना रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर प्रधानमंत्री मोदी पर सियासी हमला करते हुए एक पोस्टर लगा दिया।
कांग्रेस की तरफ से लगातार हो रहे पोस्टर वार से अनुमान लगाया जा सकता है कि मोदी के इलाबाद आने के कांग्रेस में अन्दखाने किस कदर खलबली मची हुई है।
पोस्टर में जहां जवाहर लाल नेहरू की उपलब्धियां बताई गई हैं वही नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए वापस जाने के लिए कहा गया है।
मालूम हो कि भाजपा अगले महीने इलाहाबाद मे अपना राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने जा रही हैं जिसमे प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही भाजपा के तमाम बड़े दिग्गजों का जमावाड़ा लगेगा।
कांग्रेस लगातार मोदी के इलाहाबाद आने का विराध कर रही है, इसी क्रम में सुभाष चौराहे पर यह पोस्टर लगाया गया।

कानपुर जाकर धुनी जमाओः

  • इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जो पोस्टर लगाये हैं उसमें मोदी और शाह के बारे में लिखा गया है कि नेहरू के नगर में तुम्हारा क्या काम है।
  • पोस्टर में आगे लिखा गया है कि नरेन्द्र मोदी, अमित शाह वापस जाओ, कानपुर में जाकर धुनी बजाओ।
  • वहीं जब भाजपा अपने दो साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है, और अपनी उपलब्धियों को पेश करते हुए सुशासन के दावे कर रही हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिखा है- तुम्हारे दो साल का तो कार्यकाल बदनाम है।
  • कांग्रेस ने जहां एक ओर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है वहीं नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हे नमन करते हुए लिखा है- नेहरू में था दम, मंगल तक पहुंचे हम।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विवादित पोस्टर जारी!

उत्तर प्रदेश के पोस्टर वार में शामिल हुए बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार बने अर्जुन!

देखियेः अब पोस्टर जंग में सामने आया कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विवादित पोस्टर!

पोस्टर में बसपा सुप्रीमो मायावती को दिखाया माँ काली!

प्रदेश अध्यक्ष का ‘विवादित पोस्टर’ बनवाने वाले रुपेश को, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें