उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित सारा सिंह हत्याकांड के आरोपी अमनमणि को जमानत मिल गयी है। गौरतलब है कि, आरोपी अमनमणि त्रिपाठी पर अपनी पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोप के मुकदमा चल रहा है। जिसके तहत अमनमणि बीते कई दिनों से पुलिस की रिमांड पर चल रहे थे।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी जमानत:

  • उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित सारा हत्याकांड के आरोपी अमनमणि को जमानत मिल गयी है।
  • अमनमणि त्रिपाठी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी है।
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अमनमणि को सशर्त जमानत पर छोड़ा है।
  • गौरतलब है कि, आरोपी अमनमणि त्रिपाठी पर अपनी पत्नी सारा सिंह की हत्या का आरोप है।
  • जिसके तहत अमनमणि त्रिपाठी बीते कई दिनों से पुलिस की रिमांड पर थे।

सशर्त जमानत पर छूटे अमनमणि:

  • उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार 9 मार्च को अमनमणि त्रिपाठी को सशर्त जमानत दे दी है।
  • शर्त के मुताबिक, कोर्ट के अगले आदेश तक अमनमणि को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा।
  • साथ ही वो देश के बाहर कहीं भी नहीं जा सकते हैं।

पूरा मामला:

  • सारा सिंह की मौत 9 जुलाई 2015 को सिरसागंज में हुई थी, उस वक़्त वो अमनमणि के साथ दिल्ली जा रही थी।
  • पति-पत्नी कार से दिल्ली जा रहे थे।
  • अमनमणि ने पुलिस को बताया था कि, सारा की मौत सड़क हादसे में हुई थी जबकि अमनमणि के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं थे।
  • दुर्घटना के बाद सारा सिंह के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी।
  • मामले में राज्य सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें