इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पहली महिला अध्यक्ष ऋचा सिंह आज समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। आजादी के बाद वे पहली महिला हैं, जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष बनीं। ऋचा ने भले ही छात्रसंघ चुनाव निर्दलीय लड़ा था, लेकिन चुनाव में उन्हें सपा का भरपूर सहयोग मिला था। ऋचा ने छात्रसंघ का चुनाव 11 वोटों से जीतकर इतिहास बनाया था।

Richa Singh with Shivpal Singh

छात्रसंघ चुनाव जीतने के बाद से उनका समाजवादी पार्टी की तरफ झुकाव रहा है। जब से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरूस्कार से भी सम्मानित किया था, तभी से उनके सपा में जुड़ने की खबरे आ रहीं थीं।

Richa Singh with Shivpal Singh

समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने आज फैजाबाद के दौरे पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्षा ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल किया।

ऋचा सिंह के अलावा मशहूर कवि गोपाल दास नीरज की बेटी कुंदालिका शर्मा, अमरजीत सिंह और पारितोष त्रिपाठी ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें