एलमन्ड बोर्ड आॅफ कैलिफोर्निया ने हेल्थ जोन वेलनेस जिम में एक इन्टरेक्टिव सेशन आयोजित किया, जिसमें प्रख्यात न्यूट्रिशनिस्ट नेहा मोहन सिन्हा के साथ लोकप्रिय फिटनेस विशेषज्ञ सचिन साहनी ने एक साथ आकर प्रतिदिन बादाम के सेवन के अनेकों लाभ के बारे में बात की।उन्होंने बताया की व्यायाम के साथ ही सही खानपान भी बहुत जरुरी है।

ये भी पढ़ें : डीपीए के संस्थापक के नाम पर आयोजित होगा रक्तदान शिविर

बादाम को भी करें नाश्ते में शामिल

  • 15 मिनट के एक व्यायाम सेशन में फिटनेस विशेषज्ञ ने कुछ आसान सी और जल्दी
  • होने वाले शारीरिक व्यायाम के संयोजनों को सांझा किया।
  • प्रतिदिन बादाम खाने और नियमित व्यायाम से एक स्वस्थ और फिट जीवन पाने में मदद मिलेगी।
  • कार्यक्रम में न्यूट्रिशनिस्ट ने बादाम के विभिन्न लाभों पर प्रकाश डाला।
  • उन्होनें बादाम के एंटीआॅक्सीडेंट गुणों, भार प्रबंधन में इनकी भूमिका बताया ।
  • फिटनेस एक्सपर्ट सचिन साहनी ने कहा, हमारी जबरदस्त व्यस्त जीवनशैली के चलते व्यायाम और स्वास्थ्यवर्धक भोजन पीछे रह जाता है।
  • यह समझ पाना जटिल है कि स्वास्थ्य और फिटनेस का ध्यान ना रखे जाने का अर्थ है कि आप गतिहीन जीवनशैली संबंधी रोगों के मार्ग पर है।
  • प्रतिदिन व्यायाम करने के साथ यह जरूरी है कि संतुलित आहार लिया जाये।
  • जिसमें  बादाम जैसे मेवे, फल तथा सब्जियां शामिल हों।
  • और इसमें किसी तरह का शाॅर्टकट ना ले जैसे कि फैंसी फिटनेस शेक और प्रोटीन सप्लीमेंट लेना।
  • लोग यह भूल जाते हैं कि प्राकृतिक आहार उनके जीवन के लिए डाइट फूड के अपेक्षाकृत श्रेष्ठ है।
  • ये हर खुराक मे प्राकृतिक लाभ प्रदान करते हैं।
  • और इसमें समाहित विभिन्न अनेक न्यूट्रिएन्ट्स आपको एक सम्पूर्ण, स्वस्थ तथा खुशहाल जीवन सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।
  • कभी कभी  इनका सेवन फलों के साथ करें या इन्हें स्नैक्स की अन्य वेरायटी में शामिल करें।
  • ये अनेकों न्यूट्रिएन्ट्स के एक प्राकृतिक स्रोत है और साथ ही मांसपेशियों की रिकवरी भी करते हैं
  • न्यूट्रिशनिस्ट नेहा मोहन सिन्हा ने कहा कि स्मार्ट कुकिंग महत्वपूर्ण है।
  • वास्तव में बादाम के साथ स्मार्ट स्नैक्स एक स्वस्थ जीवन के लिए शानदार मार्ग है।
  • किसी भी मसाले के साथ इसका तालमेल बैठ जाता है।
  • चाहे घर में हों या काम पर या कहीं जा रहे हैं, एक मुठ्ठी बादाम ) एक सुविधानजक स्नैक्स है।
  • जिसे कहीं भी, कभी भी और पूरे साल खाया जा सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें