उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में किसान रैलियां करेगी, जिसकी शुरुआत मंगलवार से होगी।

देवरिया में भाजपा की किसान रैली:

  • यूपी चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने प्रदेश के वोटर्स को लुभाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
  • जिसके तहत भाजपा ने प्रदेश में किसान रैलियां करने की योजना बनायी है।
  • योजना की शुरुआत सूबे के देवरिया जिले से की जाएगी।
  • मंगलवार को देवरिया में भाजपा की किसान रैली आयोजित की गयी है।
  • रैली में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और यूपी प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा ने भी खेला किसान कार्ड:

  • उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान भाजपा ने भी किसान कार्ड खेल दिया है।
  • जिसके तहत भाजपा अब पूरे प्रदेश में किसान रैली करेगी।
  • भाजपा ने भी कांग्रेस की तर्ज पर किसान कार्ड खेल दिया है।
  • गौरतलब है कि, कांग्रेस ने राहुल गाँधी के नेतृत्व में देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा की थी।

गिनाएंगे केंद्र सरकार की किसान सम्बंधित योजनाओं को:

  • यूपी भाजपा प्रदेश चुनावों के मद्देनजर सूबे में किसान रैलियां कर के किसानों को अपनी ओर लाने का प्रयास करेगी।
  • इस दौरान भाजपा केंद्र सरकार की किसान से सम्बंधित योजनाओं का प्रचार कर मौक़ा भुनाने की कोशिश कर सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें