अमर सिंह का मुलायम प्रेम अब परवान चढ़ चुका है। जी हाँ अमर सिंह और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बीच की नजदीकियाँ अब अपने अंजाम तक पहुँच गयी हैं। अमर सिंह की समाजवादी पार्टी वापसी हो गयी है।

  • वर्ष 2010 में अमर सिंह को समाजवादी पार्टी से निकल दिया गया था।
  • अगले वर्ष होने वाले विधानसभा को देखते हुए मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को समाजवादी पार्टी में सम्मलित किया है।

यह भी पढ़ें: आजम और रामगोपाल भी नहीं रोक पाए अमर सिंह को राज्यसभा जाने से!

  • 2010 में समाजवादी पार्टी से निकलने के बाद अपनी नई पार्टी का गठन किया था।
  • जिसमे उन्हें सफलता नहीं मिली उसके बाद अमर सिंह ने 2014 में अजीत सिंह के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ा।
  • मगर उसके बाद भी अमर सिंह सफल नहीं हो पाए उसके बाद अमर सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला कर लिया था।
  • मगर समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद उनका राजनीतिक जीवन फिर से जीवित होता हुआ लग रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें