यूपी में अखिलेश सरकार अमर सिंह को चाहे जितना भी किनारे करने की कोशिश कर रही हो, लेकिन वह नेता जी के चहेते बने हुए हैं। अमर सिंह सपा प्रमुख मुलायम सिंह के जरिये ही सही अपनी बातें पार्टी के सामने रख रहे हैं। अब उन्होंने यूपी में फिर से महागठबंधन की तरफदारी की है। साथ ही नेताजी को खुश करने के लिए कहा है कि इस पर अंतिम फैसला उनका होगा।

महागठबंधन पर अमर सिंह की राय :

  • चुनाव करीब आते ही प्रदेश में एक बार फिर महागठबंधन का मुद्दे पर बात शुरू हो गई है।
  • सीएम अखिलेश खुद भी सार्वजनिक मंचों पर दावा करते नज़र आते है कि गठबंधन से सपा 300 से ज्यादा सीट जीतेंगी।
  • लेकिन अभी सपा सरकार ने महागठबंधन पर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
  • वहीं सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह महागबंधन को सपा के लिए फायदेमंद बता रहे हैं।
  • उन्होंने महागठबंधन को लेकर कहा ‘हम पंछी एक डाल के ’ अगर हम एक डाल पर बैठेंगे तो अच्छा है।
  • यह कहकर अमर सिंह ने महागठबंधन पर अपनी राय स्पष्ट की।
  • हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन बनाने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं।
  • इसके लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह अधिकृत है।
  • वही इस संबंध में फैसला ले सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें