उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के चलते पार्टी पूरी तरह से दो पक्षों में विभाजित हो गयी है, मौजूदा समय में पार्टी में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दो खेमे बने हुए हैं। गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी में अभी तक सबसे ज्यादा फजीहत अमर सिंह की हुई है, जिन्हें अखिलेश खेमे की ओर से बार-बार पार्टी में विवाद की जड़ बताया गया था।

अमर सिंह कर सकते हैं पार्टी से किनारा:

  • समाजवादी पार्टी के घमासान में सबसे ज्यादा नुक्सान अमर सिंह की छवि को हुआ है।
  • जिन्हें बार-बार अखिलेश खेमे की ओर से विवाद की जड़ बताया गया।
  • सूत्रों के मुताबिक, अमर सिंह अपने ऊपर लगे आरोपों से काफी आहत हो चुके हैं।
  • जिसके बाद ऐसा भी माना जा रहा है कि, अमर सिंह समाजवादी पार्टी का साथ भी छोड़ सकते हैं।
  • अमर सिंह के साथ ही जयाप्रदा भी समाजवादी पार्टी छोड़ सकती हैं।

दो गुट बनने पर किसी के साथ नहीं जायेंगे:

  • वैसे तो अमर सिंह को सपा प्रमुख के साथ हर परिस्थिति में खड़ा पाया जाता है।
  • लेकिन मौजूदा घटनाक्रमों के तहत अमर सिंह इस बार ऐसा नहीं करेंगे।
  • सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमर सिंह सपा में दो गुट बनने के बाद भी सपा प्रमुख के साथ नहीं जायेंगे।
  • इसके साथ ही सूत्र बताते हैं कि, अमर सिंह चुनाव में प्रचार भी नहीं करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें