2017 के उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में तत्कालीन सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी में भारी बवाल देखने को मिला था। सपा में हुए इस बवाल में राज्य सभा सांसद अमर सिंह सबसे बड़े विलेन बने थे जिनका अखिलेश यादव और उनके गुट ने खुलकर विरोध किया था। 2017 की शुरुआत में सपा का अध्यक्ष बनते ही अखिलेश यादव ने अमर सिंह को पार्टी से निकलवा दिया था। इसके बाद से अमर सिंह ने अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने आक्रामक रुख बनाया हुआ है। इस बीच वाराणसी पहुंचे अमर सिंह ने सपा में वापसी की खबरों पर बड़ा बयान दिया है।

अमर सिंह पहुंचे वाराणसी :

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक राष्ट्रवादी नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास के साथ ही लोगों में राष्ट्रवाद का भाव पैदा हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मुलायम सिंह यादव को सघर्षशील नेता बताया और अखिलेश के बारे में चुटकी लेते हुए कहा कि वह अभी राजकुमार हैं। सपा में वापस जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके लिए अब बीते दिनों की बात है। वे मर जाएंगे मगर अब सपा में कभी नहीं जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति उसे ही ले डूबेगी क्योंकि आज लोगों मे राष्ट्रवाद की लहर चल रही है।

 

ये भी पढ़ें: क्षेत्रीय पार्टियों में चलती है एक व्यक्ति की तानाशाहीः एसपी सिंह बघेल

 

राजभर के बेटे को दिया आशीर्वाद :

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को वैवाहिक समारोह के बाद उनके निवास फत्तेपुर कटौना पहुंचकर आशीर्वाद दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को संघर्ष नहीं पता। वह तो राजकुमार के रूप पैदा हुए और राजा की तरह जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि असली संघर्ष तो मुलायम सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर ने  किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति गांव चट्टी चौराहे से होती है। अंसगठित लोगो को संगठित होकर की जाती है। लखनऊ और लंदन से यूपी की राजनीति नही होती है। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाने का काम करेगी।

 

ये भी पढ़ें: शिवपाल का बयान, ‘बड़ों’ की बात मानते तो दोबारा मुख्यमंत्री बनते अखिलेश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें