उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर शुक्रवार 13 जनवरी को भारतीय निर्वाचन आयोग ने अंतिम सुनवाई की थी। सुनवाई के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव दिल्ली से लखनऊ रवाना हो गये थे। वहीँ शनिवार 14 जनवरी को अमर सिंह दिल्ली स्थित मुलायम सिंह के आवास पर पहुंचे हैं।

शिवपाल यादव के साथ कर रहे हैं बैठक:

  • समाजवादी पार्टी में अब पार्टी के चुनाव निशान को लेकर घमासान मचा हुआ है।
  • जिसके लिए मामले की सुनवाई चुनाव आयोग में लंबित है।
  • इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह दिल्ली स्थित सपा प्रमुख के आवास पर पहुंचे हैं।
  • जहाँ अमर सिंह और शिवपाल सिंह यादव के बीच बैठक चल रही है।
  • गौरतलब है कि, सपा प्रमुख शुक्रवार को ही दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गये थे।
  • अमर सिंह और शिवपाल सिंह यादव के बीच आगे की रणनीति पर बैठक चल रही है।

शुक्रवार को नहीं पहुंचे थे चुनाव आयोग:

  • अमर सिंह शनिवार को सपा प्रमुख के आवास दिल्ली पहुंचे हैं।
  • जहाँ शिवपाल सिंह यादव से उनकी मुलाकात चल रही है।
  • गौरतलब है कि, अमर सिंह शुक्रवार को चुनाव आयोग में सुनवाई के दौरान नहीं पहुंचे थे।
  • जिसके बाद कई सारे कयास लगाये जा रहे हैं।
  • सूत्रों के अनुसार, अमर सिंह अब इस परिवार की लड़ाई से दूर रहना चाहते हैं।
  • जिस कारण शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अमर सिंह नहीं पहुंचे थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें