उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि, अमित शाह ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य की ‘परिवर्तन महारैली’ को संबोधित किया था।
अमर सिंह को बताया था ‘नारद मुनि’:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वामी प्रसाद की परिवर्तन महारैली में जनसभा को संबोधित किया था।
- जिसमें उन्होंने सपा समेत अपने सभी विरोधियों पर निशाना साधा था।
- इस दौरान उन्होंने सपा नेता अमर सिंह को ‘नारद मुनि’ बताया था।
- अमित शाह ने यह बयान सपा में मची महाभारत पर दिया था।
- उन्होंने कहा था कि, कभी चाचा-भतीजे के लोगों को पार्टी से बाहर कर रहा है, कभी भतीजा चाचा के आदमियों को।
- अमित शाह ने आगे बोलते हुए कहा कि, इन सब के बीच अमर सिंह नारद की भूमिका निभाते हैं।
अमर सिंह का पलटवार:
- सपा नेता अमर सिंह ने अमित शाह के बयान पर पलटवार किया है।
- उन्होंने कहा कि, मैं अमित शाह का आभारी हूँ कि, उन्होंने मुझे नारद मुनि जैसा संत बताया।
- जो महान विष्णु भक्त थे।
- अमर सिंह ने आगे व्यंग्य करते हुए कहा कि, मैं अमित शाह के बारे में इससे ज्यादा कुछ भी नहीं कह सकता।
- उन्होंने इसी में आगे कहा कि, क्योंकि मेरी पत्नी गुजराती है और मुझे घर जा कर खाना खाना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार