समाजवादी पार्टी से निष्कासित सपा पूर्व महासचिव अमर सिंह की छह साल बाद पिछले दरवाजे से पार्टी में वापसी हो गयी है।  जनवरी 2010 में सपा से निष्कासित अमर सिंह की वापसी की औपचारिकताएं भी आज पूरी कर दी गईं है, अमर सिंह अब सपा की तरफ से राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए नजर आएंगें।

  • पिछले कुछ समय में अमर सिंह की सबसे दमदार मौजूदगी 22 नवंबर को मुलायम के जन्मदिन पर सैफई में देखने को मिली थी।
  • इसके बाद अमर सिंह को मुलायम और अखिलेश के साथ कई कार्यक्रमों में भी देखा गया है।
  • अमर सिहं अक्सर सरकारी कार्यक्रमों में आते हैं और वह राज्य में निवेशकों को भी ला रहे हैं।
  • हाल में ही अमर सिंह, जी समूह के अध्यक्ष सुभाष चन्द्रा के साथ यहां आए थे। चन्द्रा ने उत्तर प्रदेश में आठ हजार पांच सौ करोड़ रुपये का निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई थी।

Shivpal-Singh-Yadav-696x480

  • प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री आजम खां और महासचिव रामगोपाल यादव के विरोध की अनदेखी कर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।
  • सपा की तरफ से राज्यसभा सदस्य नामित किये जाने के साथ ही अमर सिंह का छह साल से चल रहा वनवास भी खत्म हो गया।
  • सपा सुप्रीमों पहले भी सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं कि अमर सिंह दल में नहीं हैं तो क्या दिल में तो हैं।
  • पार्टी ने उन्हें निकाला था लेकिन दिल से कभी बाहर नहीं हुए। उनके रिश्ते कभी खराब नहीं हुए आज भी पहले जैसे रिश्ते हैं।
  • अमर सिंह भी हमेशा इस बात को स्वीकारते रहें हैं, वह करते हैं कि मैं मुलायम से स्नेह करता हूं उनका आदर करता हूं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें