उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी में चल रहे गृहयुद्ध में अमर सिंह मुख्य नाम के तौर पर उभरे थे। एक बार फिर से अमर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

अमर सिंह ने दिया बयान :
  • समाजवादी पार्टी के विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया था।
  • इसके बाद से ही अमर सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बयान देते हुए नजर आ जाते हैं।
  • शाहजहांपुर में एक कार्यक्रम के लिए राज्यसभा सदस्य और सपा के पूर्व नेता अमर सिंह पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के साथ ही आजम खां सहित कई नेताओं पर तंज कसा।
  • अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश आजम के साथ नमाज पढ़ते हैं इसीलिये सपा को अब नमाजवादी पार्टी कहना चाहिए।
  • उन्होंने ऐसा सैफई में सपा परिवार द्वारा भगवान कृष्ण की मूर्ति लगाये जाने पर दी।
  • मुलायम के बयान पर भी अमर सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए करार हमला बोला।
  • अमर सिंह ने कहा कि मुलायम लीलाधर हैं मगर उन्हें राम-कृष्ण में भेद नहीं करना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि अमर सिंह अयोध्या में राम मंदिर दोनों पक्षों की मंजूरी से ही बनना चाहिए।
  • अमर सिंह ने कहा कि मैं तो मंदिर-मस्जिद दोनों में ही बराबर श्रद्धा रखता आया हूँ।
  • उन्होंने कहा कि जो भी हिन्दू हितों की बात करेगा, मैं तो उसी को अपना समर्थन दूंगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें