उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के नेता प्रो० रामगोपाल पर लगे 6 साल के प्रतिबन्ध को हटा दिया गया है, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के ही अन्य सदस्यों ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रमुख मुलायम ने गुरुवार को अपने फैसले को रामगोपाल पर वापस ले लिया है।
अमर सिंह ने दी अपनी प्रतिक्रिया:
- समाजवादी पार्टी के नेता प्रो० रामगोपाल यादव पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया गया है।
- गौरतलब है कि, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते रामगोपाल यादव पर 6 साल का प्रतिबन्ध लगा था।
- जिसके बाद समाजवादी पार्टी के ही अन्य सदस्यों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
- रामगोपाल यादव के प्रतिबन्ध के खत्म होने के बाद सपा के महासचिव अमर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
- उन्होंने कहा कि, मैं इस पर कुछ भी नहीं बोलना चाहता हूँ।
- हालाँकि, उन्होंने कहा कि, रामगोपाल परिवार के भीतरी व्यक्ति हैं और वो बने रहेंगे।
- साथ ही अमर सिंह ने आगे कहा कि, मैं एक बाहरी व्यक्ति हूँ और मैं वो बना रहूँगा।
जूही सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया:
- प्रो० रामगोपाल यादव की घर वापसी पर सपा नेत्री जूही सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
- उन्होंने कहा कि, समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए यह ख़ुशी और गर्व का पल है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार