Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जौनपुर: अमर सिंह ने कर डाला सपा का नामकरण, बताया नमाजवादी पार्टी

mp amar singh statement

mp amar singh statement

समाजवादी पार्टी के निष्कासित नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह अपने हमलावर तेवरों से सपा पर तीखे बाण बरसा रहे हैं। साथ ही वे इन दिनों बीजेपी और पीएम मोदी के काफी करीबीयों में गिने जाने लगे हैं और उनके लिए 2019 का रास्ता साफ करने में लगे हैं। पीएम मोदी की तारीफ करते- करते जौनपुर में अमर सिंह ने सपा को इतना कोसा कि मुलायम सिंह को जंगल तक पहुंचा दिया। वह इतने पर ही नहीं रुके बल्कि सपा को नमाजवादी पार्टी तक बता दिया।

सपा का कर डाला नामकरण :

एक कार्यक्रम के लिए जौनपुर पहुंचे अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश बेटा करेगा राज और मुलायम जाएगा जंगल। वह यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने समाजवादी पार्टी का नया नामकरण भी किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी को नमाज वादी पार्टी कहा है क्योंकि उस पार्टी में भारत माता को डायन कहने वाले लोग भी हैं। साथ ही उन्होंने बीजेपी के साथ खड़ा होने की अपनी मजबूरी भी बताई। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो साफ-सुथरी बची हो।

आजम खां पर किया हमला :

अमर सिंह ने सपा के कद्दावर नेता आजम खान पर भी जमकर तीखे तीर चलाए। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत माता को डायन कहने से नहीं चूकते, वह समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं इसलिए उन्होंने सोच समझ कर सपा से दूरी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आज कल कोई साफ-सुथरी पार्टी बची भी नहीं हुई है। यही वजह है कि वह बीजेपी के साथ खड़े हैं।

Related posts

छात्रवृत्ति घोटाला अपडेट: घोटाले और अफसरशाही का खेल, लगाम लगाने में योगी फेल

Deepak Singh
6 years ago

रायबरेली में जितना काम हमारी सरकार में हुआ है उतना काम सोनिया गांधी जी के 15 साल के कार्यकाल में नही हुआ-डिप्टी सीएम केशव मौर्या

Desk
5 years ago

मिठाई व्यापारी से 1 लाख की रंगदारी की मांग

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version