उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की लड़ाई अब नेतृत्व से हटकर पार्टी के नाम और चुनाव निशान पर आ गयी है। जिसके चलते सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव शिवपाल सिंह के साथ दिल्ली पहुँच चुके है। जहाँ सोमवार 9 जनवरी को 12.45 बजे सपा प्रमुख मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलेंगे। इससे पहले सपा नेता अमर सिंह ने पार्टी के घमासान पर बयान दिया है।

विधायकों की संख्या सरकार बनाने के लिए होती है:

  • सपा नेता अमर सिंह ने दिल्ली में पार्टी में चल रहे विवाद पर मीडिया से बात की।
  • अखिलेश के समर्थन में अधिक विधायकों के होने पर भी अमर सिंह ने हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, विधायकों की संख्या सरकार बनाने के लिए होती है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए अमर सिंह ने कहा कि, विधायकों की संख्या पार्टी सिंबल के लिए नहीं होती है।

विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी:

  • सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने मीडिया से बातचीत में आगे विधायकों के हस्ताक्षरों पर भी ऊँगली उठाई।
  • उन्होंने कहा कि, अखिलेश के समर्थन में हुए विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी हैं।
  • यह बात अमर सिंह ने रामगोपाल यादव और चुनाव आयोग की मुलाकात पर कही।

ये भी पढ़ें: सियासी उठापटक के बीच सपा और बसपा के कई नेता भाजपा में हुए शामिल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें