उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह पर शुरू से ही पार्टी में मचे घमासान की जड़ होने की बात कही जाती रही है, इसी बीच शुक्रवार को अमर सिंह मीडिया से मुखातिब हुए।

मेरे ऊपर कई आरोप लगाये गए:

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब हुए।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, मेरे ऊपर कई आरोप लगाये हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवाद की धारा सभी से अलग है।
  • अमर सिंह ने आगे कहा कि, जिस विचारधारा से समन्वय होगा, उसी में समाहित हो जाऊँगा।
  • सपा नेता ने ये भी कहा कि, “बैक डोर से घटिया राजनीति करने की आदत नहीं है”।

इसलिए नहीं आया कि, गतिरोध पैदा हो:

  • अमर सिंह ने आगे कहा कि, मैं पार्टी में इसलिए नहीं आया था कि, गतिरोध हो जाये।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस समय मुलायम सिंह यादव अकेले हैं और बेहैसियत हैं।
  • सपा नेता ने ये भी कहा कि, मैं चाहता हूँ कि, पिता-पुत्र में सहमति बन जाये।
  • किरनमय नंदा की निंदा करते हुए अमर सिंह ने कहा कि, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पाते हैं।

रामगोपाल यादव पर हमला:

  • अमर सिंह ने मीडिया से बातचीत में आगे रामगोपाल यादव पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, एक बड़े नेता(रामगोपाल यादव) मुझे भाजपा का एजेंट बता रहे हैं।
  • अमर सिंह ने आगे द्रवित मुद्रा में कहा कि, चोट बाहर के लोगों से नहीं अपने लोगों से ही मिलती है।

अखिलेश पर कटाक्ष:

  • अमर सिंह ने आगे अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि, अंसारी बंधू भी अखिलेश के खेमे में आकर बेदाग़ हो गए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जिनके घर पर अखिलेश पले-बढ़े हैं, उन्हीं चाचा के वो आज विरोधी हो गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें