2019 के लोकसभा चुनावों के पहले यूपी की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गयी है। लोकसभा चुनाव आने से पहले ही सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह की सक्रियता एक बार फिर से राज्य में तेज हो गई है। अमर सिंह बीते दिन पीएम मोदी के कार्यक्रम में दिखाई दिए थे जहाँ उन्होंने मोदी ने भी उनका नाम लेकर नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी है। इस बीच आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्व सपा नेता और राज्य सभा सांसद अमर सिंह की बड़ी भूमिका होने की खबरें आ रही हैं। योगी सरकार में सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अमर सिंह को आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था जिस पर अब अमर सिंह ने ट्वीट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

आजमगढ़ से नहीं लड़ना चाहते अमर सिंह :

सपा के पूर्व कद्दावर नेता और राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने सियासी गलियारों में खुद के अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘आजमगढ़ से मेरे चुनाव लड़ने की अटकलों का दौर जारी है, मैं फिलहाल निर्दलीय राज्य सभा सांसद हूं और अभी मेरा 4 साल का कार्यकाल बाकी है।’’ अमर सिंह ने खुद के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। इसके पहले उन्हें कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था।

गठबंधन पर बोला हमला :

यूपी में बनने वाले संभावित सपा और बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश और बसपा सुप्रीमो मायावती के गठजोड़ को सही नहीं मानते हैं। ट्वीट में अमर सिंह ने विपक्ष की एकता पर चुटकी लेते हुये कहा कि ममता बनर्जी संघीय मोर्चे की बात कर रही है और कांग्रेस महागठबंधन की बात कर रही है। अखिलेश और मायावती भ्रमित हैं क्योंकि बसपा प्रमुख उत्तर प्रदेश से बाहर अपना प्रसार करना चाहती हैं। उन्होंने मायावती, ममता और मोदी को ‘3 एम’ बताते हुये कहा कि ये तीनों एम कांग्रेस नेतृत्व के लिये परेशानी का सबब बन गये हैं।

ये भी पढ़ें-

ललितपुर: नाबालिग लड़कियों को नशे की हैवी डोज देकर देह व्यापार कराने का भंडाफोड़

लखनऊ: शॉपिंग मॉल के ट्रायल रूम में कपड़ा बदल रही छात्रा से छेड़छाड़

लखनऊ: जानकीपुरम में युवक को मारी गई गोली, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें