उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में अब सुलह होने की कोई भी संभावना न के बराबर बची है, मुलायम खेमे और अखिलेश खेमे के बीच तीखे शब्दों का आदान-प्रदान जारी है। इसी बीच रविवार 8 जनवरी को सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह मीडिया से बातचीत की।
इस षड्यंत्र में मेरा कोई हाथ नहीं:
- मीडिया से बातचीत के दौरान अमर सिंह ने कहा कि, सभी समस्याओं के ठीकरा मुझपर फोड़ा गया।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी में चल रहे षड्यंत्र में मेरा कोई हाथ नहीं है।
- अमर सिंह ने आगे प्रदेश अध्यक्ष के पद के बारे में बात की।
- जिसमें उन्होंने बताया कि, शिवपाल सिंह ने भतीजे अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी दी थी।
- उन्होंने आगे कहा कि, पहले कौमी एकता दल से समस्या थी, अब वो उनके साथ हैं तो कोई समस्या नहीं।
- इसी में जोड़ते हुए अमर सिंह ने कहा कि, क्या अपराधी सीएम से मिलकर पाक-साफ़ हो गए हैं?
विज्ञान के युग में काले जादू की बातें:
- अमर सिंह ने आगे अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि, जो लोग विकास की बातें करते हैं।
- इसी में आगे जोड़ते हुए अमर सिंह ने कहा कि, विज्ञान के युग में काले जादू की बातें कर रहे हैं।
शिवपाल सिंह भी रहे मौजूद:
- अमर सिंह के साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे थे।
- शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, जो लोग काले जादू की बातें करते हैं, उनपर कार्रवाई की जाएगी।
- उन्होंने आगे कहा कि, हम नेताजी के साथ हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार