[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी में बिखराव का दौर लगातार जारी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे पर 2 सपा एमएलसी ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था. बीते दिनों सरोजनी अग्रवाल ने भी सपा एमएलसी के पद से इस्तीफा दे दिया था। आज सुबह ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक वाजपेई ने भी इस्तीफ़ा (resign) दिया था। अब सपा के एक और एमएलसी ने इस्तीफ़ा दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

अंबिका चौधरी ने दिया इस्तीफ़ा (resign) :

  • भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ आने के पहले सपा के 2 एमएलसी ने इस्तीफा दिया था।
  • सपा के यशवंत सिंह और बुक्कल नवाब ने अपनी सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • इसके बाद दोनों ही नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन भी कर लिया था।
  • बीते दिनों सपा की एक और एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल ने भी इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • अब समाजवादी पार्टी को एक और एमएलसी के रूप में चौथा झटका लग चुका है।
  • सपा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक वाजपेई ने भी आज इस्तीफ़ा दे दिया है।
  • अशोक वाजपेई समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और मुलायम के करीबी नेताओं में आते हैं।
  • इसके पहले ही सपा के बुक्कल, यशवंत सिंह, सरोजिनी अग्रवाल भी इस्तीफ़ा दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें, अब बसपा के इस ‘दिग्गज’ नेता ने दिया विधानपरिषद से इस्तीफ़ा!

  • इस्तीफ़ा देने के बाद अशोक वाजपेई ने कहा कि नेताजी की उपेक्षा से इस्तीफ़ा दिया है।
  • उन्होंने कहा कि पार्टी को जिसने बनाया, उसी की उपेक्षा यहाँ पर की जा रही है।
  • इसके पहले सपा के पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह ने भी अपने इस्तीफे का कारण बताया था।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश के चीन पर दिए बयान के कारण ही उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है।
  • आप सपा से एमएलसी चुने गए एमएलसी अम्बिका चौधरी ने सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।
  • हालाँकि अंबिका चौधरी अब बहुजन समाज पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं।
  • इस तरह सपा के अभी तक 5 एमएलसी इस्तीफ़ा दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें, सपा एमएलसी के इस्तीफे के बाद शिवपाल यादव ने…

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें