अमेरिकी महिला टूरिस्ट से आगरा में गैंग रेप मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। 25 वर्षीय पीड़िता ने अपने देश लौटने के बाद भारत में एक एनजीओ की मदद से रेप के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं पुलिस ने पीड़िता को कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के लिए भारत आने को कहा है।

अपने देश लौटने तक चुप रही :

  • पीड़ित अमेरिका महिला टुरिस्ट गत सितंबर महीने में 2 हफ्ते के लिए भारत आई थी।
  • इस दौरान वह आगरा के एक होटल में रूकी थी।
  • महिला का आरोप है कि उसके टूर गाइड ने चार साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंग रेप किया।
  • फिर उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी गई।
  • महिला ने डर की वजह यहां कोई शिकायत नहीं की और वापस अपने देश लौट गई।

पुलिस ने शिकायत पर दर्ज किया केस :

  • अमेरिका पहुंचने के बाद महिला ने यूएस की एक एनजीओ को भारत में अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।
  • अमेरिकन एनजीओ ने शिकागो में एक लॉ फर्म से संपर्क किया।
  • इसके बाद पिछले हफ्ते भारत की एक लॉ फर्म के जरिये आगरा में केस दर्ज किया गया।
  • पुलिस ने होटल से सबूत इक्ठ्ठा किये और संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
  • वहीं हिरासत में लिए गए आरोपियों को पहचाने और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने महिला को भारत आने के लिए कहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें