Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अमेठी : प्रत्येक बूथ पर 100 नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ें ।

amethi-add-100-new-members-to-the-party-at-each-booth

amethi-add-100-new-members-to-the-party-at-each-booth

अमेठी : प्रत्येक बूथ पर 100 नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ें ।

शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्षों से समन्वय बनाकर बूथ स्तर तक पार्टी को करें मजबूत- जिलाध्यक्ष.

बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं व आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा.

अमेठी।

जिले के मुसाफिरखाना में भाजपा की एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने शक्ति केंद्र संयोजको को बूथ अध्यक्षों से समन्वय बनाकर बूथ स्तर तक पार्टी को बहुत मजबूत करने की बात कही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मुसाफिरखाना के दादरा गांव में जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने भाजपा मंडल मुसाफिरखाना के शक्ति केंद्र संयोजको से साथ बैठक की।इस बैठक की अध्यक्षता मुसाफिरखाना मंडल के अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र की।बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 100 नये सदस्य जोड़ने हैं। और प्रत्येक बूथ पर लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। इस मेहनत को दोहराकर योगी आदित्यनाथ को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजको का मजबूत होना जरूरी है। वह अपनी टीम को मजबूत करके पार्टी की नीतियों को जनता तक बहुत आसानी से पहुंचा सकता है। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं व आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में मंडल महामंत्री जयविन्द सिंह और शक्ति केंद्र संयोजको में रघुवंश मिश्र,धनंजय तिवारी,राज बहादुर सिंह,कृष्ण कुमार तिवारी,कर्मवीर साहू, जगदीश यादव,मृदुल मुकेश सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक मौजूद रहे।

Report – Ram

Related posts

प्रेम विवाह के बाद विवाहिता ने फंदे से झूलकर लगाया मौत को गले!

Sudhir Kumar
8 years ago

लखनऊ: शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने लगाई गोमती में छलांग

Shivani Awasthi
7 years ago

मंदबुद्धि युवती से 3 आरोपियों ने किया गैंगरेप, युवती 4 माह की निकली गर्भवतती, आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार, आरोपियो ने दवाब बनाने के लिए गाँव मे गैंगरेप मामले की करवाई पंचायत, पीड़ित पिता ने थाना मलावन में कराई 3 आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version