डॉक्टर को भगवान (Doctor obscenity) का दर्जा दिया गया हैं। बीमारी में तड़पते किसी इंसान को डॉक्टर ही उसे तकलीफ से निजात दिलाते हैं। कहीं-कहीं पर देखा गया हैं कि कुछ डॉक्टर अपने इस पेशे को पेशा ना मानकर इंसानियत की सेवा में दिन रात लगे रहते हैं।
शादी करूंगी तो पूर्व मंत्री के बेटे से…
- तो ऐसी भी डॉक्टर देखे गये हैं जिन्होंने ना केवल इस एक चिकित्सक की मर्यादा को बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार किया हैं।
- जहां कुछ डॉक्टर अपने मरीजों की सेवा और उनका बढ़िया इलाज कर उनको दुखो से मुक्ति देते हैं।
- वहीं कुछ डॉक्टर मरीज के साथ ऐसा कुछ कर बैठते हैं कि देखने वाले की रूह कांप जाए।
- ऐसी ही एक वारदात थाना शिवरतनगंज क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में प्रकाश में आई है।
- यहां एक झोलाछाप चिकित्सक द्वारा एक महिला मरीज से छेड़खानी की गई।
- पीड़िता ने जांच के नाम पर कमरे के भीतर ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
- महिला के पति की नामजद तहरीर पर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कारगिल युद्धवीरों को ‘पुष्पचक्र’ अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि!
इलाज के लिए क्लीनिक में करता था अश्लीलता
- जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के जमुनीपुर मजरे नौखेड़ा में आरोपी डॉक्टर क्लीनिक चलाता है।
- जहां शुक्रवार की शाम बसंतपुर मजरे मेहमानपुर निवासी एक तेईस वर्षीय बीमार महिला अपने पति के साथ इलाज के लिए डॉक्टर के पास आयी थी।
- इलाज कराने आई महिला का आरोप है कि झोलाछाप ने उसके पति को बाहर बैठने को कहते हुए उसे चेकअप करने के बहाने कमरे में बुलाया।
रक्तदान कर दी गई कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि!
- आरोप है कि पीड़िता से छेड़खानी करने लगा।
- बीमार महिला शोर मचाते हुए किसी तरह मनचले डॉक्टर के चंगुल से निकल कर बाहर भागी।
- उसने बाहर बैठे अपने पति को आपबीती सुनाई।
IP सिंह ने RSS और भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप!
- महिला के पति ने थाने पर नामजद तहरीर देते हुए झोलाछाप डॉक्टर पर पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
- अब महिला के पति जगदेव को डॉक्टर के गुर्गे सुलह न होने पर मारने पीटने की धमकी दे रहे है।
- आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन बाद इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
- इस संबंध में थानाध्यक्ष जावेद इकबाल खान ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
- आरोपी डॉक्टर (Doctor obscenity) अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
महिलाओं का आजादी की लड़ाई में योगदान!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.