यूपी के अमेठी जिला में विधानसभा सत्र से वापस आ रहे गौरीगंज सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की गाड़ी बछरावां टोल प्लाजा के पास नील गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नील गाय की मौके पर मौत हो गई और सपा विधायक की गाड़ी क्षतिगस्त हो गई। हादसे में सपा विधायक घायल हो गए उनके नाक, आंख में चोटें लगी हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विधायक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनका इलाज चल रहा है, फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में सपा विधायक घायल

  • जानकारी के मुताबिक, गौरीगंज सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह विधानसभा सत्र से वापस आ रहे थे।
  • वह बछरावां स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे कि अचानक नील गाय सामने से आ गई।
  • गाड़ी की रफ़्तार तेज होने की वजह से कार नीलगाय से टकरा गई।
  • टक्कर इतनी भयंकर थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विधायक घटना में चोटिल हो गए।
  • घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।
  • यहां उनका इलाज चल रहा है।
  • सपा विधायक घायल की हालत खतरे से बाहर है।
  • विधायक के साथ दूसरी गाड़ी में वापस आ रहे थे।
  • उनके मित्र प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि ”विधायक राकेश प्रताप सिंह विधानसभा सत्र से आज सुबह अमेठी वापस आ रहे थे।”
  • उन्होंने बताया कि “विधायक की कार जब बछरावां टोल प्लाजा के पास पहुंची तो उनकी गाड़ी नील गाय से टकरा गई।”
  • हम लोग तुरंत इन्हें लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे है, जहां इनका इलाज चल रहा है।
  • फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें