Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अमेठी: हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ।

amethi-the-festival-of-rakshabandhan-was-celebrated-with-enthusiasm

amethi-the-festival-of-rakshabandhan-was-celebrated-with-enthusiasm

अमेठी: हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व ।

अमेठी:

जिले में रविवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के हाथों में राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाईयों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। पर्व को मनाने के लिए लोगों में सुबह से ही उत्साह देखा गया।
रविवार होने के बावजूद मुसफिरखाना कस्बे में चहल-पहल रही। कई महिलाएं मायके जाने के लिए बाजार आई हुई थी। इस दौरान महिलाओं के लिए रोडवेज की बस में निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया था। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग में सफर करने वाली महिलाओं को ही इस सुविधा का लाभ मिल सका। अन्य मार्गों में सिर्फ टैक्सियों व ई रिक्शा के चलने से महिलाओं को यात्रा किराया देना पड़ा।

Report -Ram

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर, एडीजी आगरा अजय आनंद और आईजी जोन आगरा ने किया पुलिस लाइन स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश, यूपी सरकार के 1 वर्ष होने पर UP के जिलों के भ्रमण की शुरूआत सूबे के मुख्यमंत्री फिरोजाबाद जिले से करने जा रहे हैं। तैयारियों को लेकर प्रशासन में मचा हड़कंप।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

अवैध खनन कर रहे 3 ट्रैक्टर और JCB जब्त

kumar Rahul
7 years ago

पुलिस के मालखाने में चोरी, कहीं बड़ा घपला तो नहीं!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version