अमेठी: जिले में रविवार को अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा अमेठी के जिला अध्यक्ष उदयराज यादव ने प्रेस वार्ता की।प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा अमेठी के जिला अध्यक्ष उदयराज यादव ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करने की है। मुसाफिरखाना के मुंसीगंज मोड़ के निकट स्थित यादव महा सभा के जिला कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदयराज यादव ने अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जनपद अमेठी की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

इस कार्य कारिणी में तीन उपाध्यक्ष छह महासचिव दस सचिव दस लोगों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। नवगठित कार्यकारिणी में जयराम यादव को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है ।कार्यकारिणी में सत्यदेव यादव गिरीश यादव व मनोज यादव पिंटू को उपाध्यक्ष आशीष यादव जगदीश यादव कपिलेश यादव सदाशिव यादव श्रीनाथ यादव व राज कुमार यादव को महासचिव एवं देवेश कुमार राम दयाल अनिल यादव सत्य प्रकाश यादव विकास यादव राम फेर यादव राम कुमार यादव चंद्रशेखर यादव राम सजीवन व डी के यादव को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई । वहीं अमर बहादुर सुरेश कुमार देव नारायण समर बहादुर ध्रुव राज हरिश्चंद अमित शिव सागर अमरेश व पंचराम यादव को सदस्य बनाया गया है।

प्रेस वार्ता के दौरान उदय राज यादव ने बताया कि जिले में संगठन विस्तार के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। और उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग के साथ होने वाले अन्याय व उत्पीड़न के विरूध संघर्ष करने वाला यादव समाज आज स्वयं अन्याय, भेदभाव व उत्पीड़न का शिकार है और यूपी में यादव समाज के लोगों के उत्पीड़न का दौर जारी है। पूरे प्रदेश मे यादव समाज के अधिकारी ,कर्मचारी,व्यापारी,अधिवक्ता,जन प्रतिनिधि अन्याय,भेदभाव व उत्पीड़न से त्रस्त हैं। अब यादवों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर ऐसा होता है तो हम जमीनी स्तर पर एक जन आंदोलन खड़ा करेंगे ।

यादव महासभा यादव समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध-
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के मंडल उपाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि प्रदेश यादव महासभा के संगठन को प्रभावी एवं गतिशील बनाने हेतु तथा यादव समाज के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं व्यावसायिक उत्थान के लिए संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए हम सतत प्रयासरत है। और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा पूरी तरह यादव समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। हर यादव को महासभा से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है। इसी के साथ सभी को यादव समाज के कल्याण हेतु शुरू किये जारहे कार्यों के संबंध मे भी महत्वपूर्ण निर्देश दिये गयें हैं।पत्रकार वार्ता के दौरान मण्डल उपाध्यक्ष विजय यादव हरि प्रसाद बरसाती यादव राम नारायण यादव मौजूद रहे।

इनपुट- राम मिश्रा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें