Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अमेठी के संजय गांधी चिकित्सालय के कर्मचारियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Amethi's Sanjay Gandhi Hospital staff Protest Half naked

Amethi's Sanjay Gandhi Hospital staff Protest Half naked

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में वेतन विसंगतियों को लेकर आज भी संजय गाँधी चिकित्सालय मुंसीगंज के कर्मचारियों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। कर्मचारियो ने आरोप लगाया कि दस सूत्रीय मांग का ज्ञापन देने के बाद खफा होकर उच्चाधिकारियों ने उनके बोनस रोक दिए। बता दें कि संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी भी हैं।

बोनस बंद करने का लगाया आरोप

अस्पताल के कर्मचारी संजय गांधी चिकित्सालय कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हम लोगों ने 13 फरवरी को वेतन सम्बंधी विसंगतियों को लेकर दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था। जिसको लेकर दो बार समझौता भी हुआ और साथ उच्चाधिकारियो ने हमें उचित कार्यवाही आश्वासन भी दिया था। दस सूत्रीय ज्ञापन सौपने से खफा होकर हमारा बोनस भी बंद कर दिया गया है।

यह भी देखेंः लखनऊ में अन्ना हजारे: लोकतंत्र की पाठशाला को करेंगे संबोधित

नौ कर्मचारियों को सस्पेंड कर सुविधाओं को किया बंद

संजय गांधी चिकित्सालय कर्मचारी संघ के महामंत्री चन्द्र भानु पाण्डेय ने आरोप लगाया कि धरने पर बैठे नौ कर्मचारियो को सस्पेंड कर दिया गया है। कर्मचारियों को पूर्व में मिल रही सुविधाओं को भी बंद कर दिया है। कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम अनिश्चित कालीन अनशन जारी रखेंगे।

वेतन विसंगतियों समेत कई महत्वपूर्ण मांगे

कर्मचारियों का कहना है कि इतना कम वेतन दिया जाता है कि वे अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैं। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्याम बिहारी एवं महामंत्री चंद्र भान पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वेतन विसंगति, पूर्ण मेडिकल सुविधा की बहाली, अवकाश सुविधा की बहाली, वेतन में भेदभाव समाप्त करने सहित तमाम मांगो को लेकर कर्मचारियो ने आज प्रदर्शन किया।

यह भी देखेंः राजनाथ सिंह ने लखनऊ में दुर्जनपुर गांव को लिया गोद

मांगो को लेकर सोनिया और राहुल से मिले कर्मचारी

कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि यहां के कर्मचारियों को पिछले 27 सालों से छह से सात हजार रूपये वेतन मिल रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर लड़ाई की, पर इंसाफ नही मिला है। अपनी मांगो को लेकर वे कई बार सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद राहुल गांधी और प्रियंका से मिले पर कोई लाभ नहीं मिला।

संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरमैन है सोनिया

गौरतलब है कि संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरमैन सोनिया गांधी हैं, जबकि राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, सतीश शर्मा और मोती लाल बोरा ट्रस्टी हैं। फिलहाल संजय गांधी चिकित्सालय की सेवा पर कर्मचारियो के प्रदर्शन का भारी असर दिखा चिकित्सा सेवाएं बाधित रही ।

Related posts

अल इमाम वेलफेयर एसोसिएशन ने यूपी में की शराब बंदी की मांग

Kamal Tiwari
7 years ago

LU Live: स्वामी विवेकानंद की कहानी, पीएम की जुबानी

Kamal Tiwari
7 years ago

वृद्धआश्रम नहीं है हमारी संस्कृति का हिस्सा, फिर भी क्यों छोड़ जाते है बेटे…?

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version