राष्ट्रवादी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी को आगरा जिले की सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमित जानी ने फेसबुक पर ताज महल का भगवा लगा फोटो पोस्ट किया था। आगामी 3 नवंबर को सभी हिंदुओं को ताजमहल पहुंचने का एलान किया था। फेसबुक पर फोटो पोस्ट होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अमित जानी की गिरफ़्तारी के बाद हिंदूवादी थाने पहुंचे हैं सदर कोतवाली में हंगामा हो रहा हैं। (Amit jani arrested)

Exclusive: विदेशी युगल पर हमले में आया नया मोड़

भगवा झंडे लगा फोटो Facebook पर किया था पोस्ट

  • गौरतलब है कि “3 नवंबर को देश भर से जुड़े सभी हिंदू मित्र #आगरा पहुंचे! तस्वीर अच्छी लगे तो #शेयर कर दें!” ये पोस्ट facebook पर राष्ट्रवादी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अमित जानी ने पोस्ट की है।
  • इस तस्वीर को शोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद आगरा मुद्दा फिर गरमाता दिखाई दे रहा है।
  • सोशल मीडिया के माध्यम से अमित जानी ने हिंदूवादी नेताओं को 3 नवंबर को ताजमहल पहुंचने का निमंत्रण दिया है।

भ्रष्टाचार पर आवाज उठाने वाले एडीजी का हुआ ट्रांसफर

मुलायम सिंह के कहने पर तोड़ी थी मायावती की फोटो

  • बता दें कि 23 अक्टूबर को अमित जानी ने तमाम हिंदूवादियों के साथ ताजमहल के अंदर शिव चालीसा का पाठ किया था।
  • हालांकि इस दौरान CISF और ताजगंज पुलिस मूकदर्शक बनी रही थी।
  • हालांकि मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अमित जानी को गिरफ्तार कर लिया।
  • पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अमित जानी ने एलान किया है कि उन्होंने मुलायम सिंह के कहने पर मायावती की मूर्तियां तोड़ी थी।
  • योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनते ही ताजमहल को तेजो महल कहने से भूल गए।
  • अमित जानी ने कहा मैं सच्चा हिंदू हूं। (Amit jani arrested)
  • फ़िलहाल पुलिस अमित जानी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

भारत-न्यूजीलैंड के मैच पर सट्टा लगाते हुए 28 सट्टेबाज गिरफ्तार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें