भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 16 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने एटा जिले में परिवर्तन यात्रा के तहत कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को भी संबोधित किया।
यूपी की बेरोजगारी पर चर्चा:
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में आगे यूपी की बेरोजगारी पर चर्चा की।
- उन्होंने कहा कि, यूपी के लोग हर जगह काम कर रहे हैं, यूपी का युवा बेरोजगारी के चलते पलायन करता है।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, हम ऐसा यूपी बनाना चाहते हैं जहाँ युवाओं को रोजगार मिले।
- उन्होंने आगे कहा कि, 15 सालों में सपा-बसपा ने कुछ नहीं किया है।
- अमित शाह ने ये भी कहा कि, यूपी में सिर्फ भ्रष्टाचार का विकास हुआ है।
विपक्ष के लोग नोटबंदी का जाप कर रहे हैं:
- अमित शाह ने आगे कहा कि, विपक्ष के लोग नोटबंदी का जाप कर रहे हैं।
- उन्होंने आगे नोटबंदी को कालेधन के खात्मे के लिए केंद्र सरकार का कदम बताया।
- अमित शाह ने आगे ममता बनर्जी और राहुल गाँधी पर हमला बोला।
- उन्होंने कहा कि, नोटबंदी से ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं।
- इसी में आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, राहुल बाबा रोज पैदल मार्च निकाल रहे हैं।
- “मायावती के चेहरे की हवाइयां उड़ी, अखिलेश को होश नहीं, कालेधन वालों की नींद उड़ी।
- उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी से विपक्षी दल के सभी नेता एक हो गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#amit shah addressed eta
#amit shah addresses parivartan yatra rally
#amit shah addresses parivartan yatra rally in eta uttar pradesh today.
#bjp national president amit shah
#bjp national president amit shah addressed eta rally today
#अमित शाह एटा दौरा
#अमित शाह एटा में परिवर्तन यात्रा
#अमित शाह परिवर्तन यात्रा संबोधन
#उत्तर प्रदेश
#एटा
#परिवर्तन यात्रा
#भाजपा
#भारतीय जनता पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार