उत्तराखंड के हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी की शंखनाद रैली का आयोजन किया गया था। जहाँ आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज जनसभा को संबोधित किया।
कांग्रेसी सहिष्णुता की बात करते हैं तो हंसी आती है:
- उत्तराखंड के हरिद्वार में आज भारतीय जनता पार्टी की शंखनाद रैली का आयोजन किया गया।
- जिसके तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।
- अमित शाह ने कार्यक्रम में मौजूद जनसभा को संबोधित किया।
- अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ भाषण की शुरुआत की।
- अमित शाह ने रैली में आये सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
- अमित शाह ने कहा कि, “मैं पहले भी यहाँ कई बार आया हूँ, आज भाजपा अध्यक्ष के तौर पर आया हूँ”।
- असहिष्णुता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, “आज कांग्रेसी जब सहिष्णुता की बात करते हैं तो हंसी आती है”।
- उन्होंने कांग्रेस को अपना इतिहास देखने की सलाह दी।
- उन्होंने इमरजेंसी का वक़्त याद दिलाते हुए कहा कि, “25 जून को ही इंदिरा गाँधी ने देश पर आपातकाल थोप दिया था”।
- “कलम तोड़ दी थी, प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली थी।
- उन्होंने कहा कि, “आपातकाल के लिए देश कभी उन्हें माफ़ नहीं कर सकता”।
- उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से अपील करते हुए कहा कि, “यदि भाजपा की सरकार आई तो होगा विकास ही विकास”।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री भारत को पूरी दुनिया में महाशक्ति बनाने में लगे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार