भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सूबे के बस्ती में बूथ स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के तहत बस्ती पहुँच चुके हैं।

भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे में एक के बाद एक जनसभा कर रहे हैं।
  • आज वो बूथ स्तर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस्ती में आयोजन स्थल पर पहुँच चुके हैं।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष यहाँ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।

बूथ अध्यक्षों को दिया जीत का मन्त्र:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बस्ती में बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर रहे हैं।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया और कहा कि, लखनऊ में आवाज नेताजी तक जानी चाहिए।
  • बस्ती भगवान गोरखनाथ की धरती है।
  • अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कहा कि, यूपी में भाजपा की दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी।
  • 2014 का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, यूपी की जनता ने देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी थी।
  • कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, देश में गर्मी बहुत है इसलिए राहुल बाबा छुटियाँ मनाने विदेश गए हैं और हमसे दो साल का हिसाब मांग रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि, यूपीए सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया था, हमारी सरकार के 2 साल में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
  • केंद्र सरकार ने बिजली के लिए 40 हजार करोड़ रुपये दिए।
  • किसानों को सपा सरकार ने केंद्र की ओर से आने वाला कोई फायदा नहीं पहुँचाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें