भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले(amit shah amethi) में मौजूद थे। जहाँ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र भी वितरित किये गए। कार्यक्रम में योगी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा और यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय भी मौजूद थे। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्राट साइकिल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। स्मृति ईरानी के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

अमेठी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के मुख्य अंश(amit shah amethi):

तीन सालों का हिसाब मांगते हैं(amit shah amethi):

  • राहुल गाँधी मोदी सरकार से तीन साल का हिसाब मांगते हैं
  • पहले अमेठी का हिसाब दें राहुल गाँधी
  • राहुल अमेठी छोड़ गुजरात में बीजेपी से हिसाब मांग रहे हैं

अमेठी 3 पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है(amit shah amethi):

  • कांग्रेस के शहजादे को पूछना चाहता हूँ, मोदी के 3 साल का हिसाब मांगते हो,
  • अमेठी आपकी 3 पीढ़ियों का जवाब मांगती है
  • गुजरात की जनता विकास जानती है
  • राहुल बाबा आप अमेठी को देखिये आपने क्या बंटाधार किया है।

ये भी पढ़ें: कहीं पुत्र, कहीं दामाद जमीन हड़प रहे हैं- CM योगी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें