भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की मैराथन बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए। ये बैठक कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान अमित शाह का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल के ज्यादातर सदस्य उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडे व संगठन के सदस्यों ने भी उनका स्वागत किया। 

आनंदी वाटर पार्क में हुई समन्वय बैठक:

लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क में आयोजित ‘समन्वय बैठक’ आयोजित की गयी. जो कुल चार सत्रों में संपन्न हुई। बैठक में संघ के 37 अनुषंगिक संगठनों के अलावा छह प्रांतों की टोली, भाजपा पदाधिकारी और सरकार के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा के 2019 के चुनाव को लेकर पार्टी के जनवरी तक दिए गए कार्यक्रमों में प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने समन्वय बैठक में कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में माहौल बना हुआ है।

विपक्ष की जोड़-तोड़ की राजनीति को देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। ऐसी स्थिति में भाजपा 2014 के चुनाव से ज्यादा 2019 के लोकसभा चुनावों में सीटें पाएगी।

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा केवल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड सरीखे राज्यों तक ही सीमित रहा करती थी।

इन राज्यों में विकास होने से बार बार भाजपा की सरकार बनी। लोगों के बीच भी सकारात्मक संदेश गया।

शाह ने बताया कि 2014 के चुनाव के बाद मोदी सरकार की विकास परक व कल्याणकारी योजनाओं पर पूरे देश की जनता ने अपनी मुहर लगाई। जिसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है.

मौजूदा समय में 19 राज्यों में भाजपा की सरकारें:

इनमें ऐसे राज्य भी हैं, जहां कभी भाजपा की सरकार होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है लेकिन अभी हमें इतने भर से संतोष नहीं है।

हमारा लक्ष्य सभी राज्यों में अपनी सरकार बनाकर कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष महागठबंधन कर ले या फिर और कोई तिकड़म वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के आगे कहीं भी नहीं टिकेगा।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें