भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रोहनिया में जनसभा को संबोधित करने के बाद सूबे के जौनपुर में भाजपा अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों के सम्मलेन को संबोधित किया।

गिनायीं उपलब्धियां, सपा-बसपा-कांग्रेस पर साधा निशाना:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज जौनपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया।
  • 16 जिलों के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि, जनसैलाब बता रहा है कि, यूपी में बहुमत आएगा।
  • अमित शाह ने कहा कि, केंद्र सरकार ने विकास का खाका पूरे देश के सामने रखा है।
  • उन्होंने कहा कि, काशी को भूमि भाजपा की सरकार की नींव डालेगी।
  • अमित शाह ने कहा कि, हम विकास के लिए शहर-शहर, गांव-गांव गए।
  • राहुल गाँधी के कहाँ है विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि, राहुल गाँधी को नहीं, काशी के लोगों को हिसाब देंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, पीएम लोगों की समस्याएँ समझते हैं।
  • हम देश की समस्याओं के लिए काम करते हैं।
  • उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।
  • उन्होंने कहा कि, सपा सरकार परेशान है कि कहीं पीएम लोकप्रिय न हो जाएँ।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, यूपी की जनता सपा सरकार को उखाड़ फेकेगी।
  • सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद्र की योजनाओं को सपा सरकार रोक रही है।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान फसल बीमा योजना का टेंडर सपा सरकार द्वारा रोकने की बात कही।
  • अमित शाह ने कहा कि, उज्जवला योजना के तहत हमने 5 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें