भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार 29 जुलाई को अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत राजधानी लखनऊ पहुंचे थे, जिसके तहत सोमवार 31 जुलाई को अमित शाह के दौरे का आखिरी दिन है। अपने दौरे के आखिरी दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश मुख्यालय में आजीवन सहयोग निधि की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस(amit shah press conference) को संबोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रभारी ओम माथुर भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश(amit shah press conference):

पिछले वर्षों में भारत में तेजी से विकास हुआ(amit shah press conference):

  • भारत पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है,
  • 3 साल में हमारी सरकार पर एक भी आरोप नहीं।
  • पिछली सरकार में हर मंत्री खुद को पीएम मानता था।
  • पिछली सरकार के कई घोटाले देश के सामने आये।
  • हमनें सबका साथ और सबका विकास का नारा दिया।
  • बिना भेदभाव के हम विकास के रास्ते पर सभी को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं।

भाजपा सरकार देश का विकास करना चाहती है(amit shah press conference):

  • पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार देश का विकास करना चाहती है।
  • भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन लागू किया।
  • 3 साल में देश में तेजी से बदलाव आया है।
  • करीब 19 हजार गांवों तक बिजली पहुँचाने का संकल्प लिया।
  • भाजपा गरीबों और किसानों के लिए काम कर रही है।
  • बेनामी संपत्ति का कानून बनाया हमारी सरकार ने।
  • साल में शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा।

TAX सुधार में ऐतिहासिक कदम(amit shah press conference):

  • टैक्स सुधारों में हमनें ऐतिहासिक कदम उठाया।
  • पीएम मोदी की नीतियों के कारण आज भारत विश्व में अपनी साख बढ़ा रहा है।
  • हम सीमा पर सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं।
  • कृषि के क्षेत्र में हमनें कई कार्य किये।
  • किसानों की यूरिया की समस्या को दूर किया।
  • फसल बीमा से लेकर सिंचाई के लिए कई योजनाओं को सरकार ने लागू किया।

पाक को जवाब दिया गया(amit shah press conference):

  • सर्जिकल स्ट्राइक हमनें पाक को जवाब दिया।
  • कालेधन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी का फैसला किया।
  • हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

करोड़ों लोगों को गैस सिलेंडर देने का काम(amit shah press conference):

  • 2.60 लोगों को एक साथ गैस सिलिंडर देने का काम किया।
  • लखनऊ मेट्रो के लिए 6 हजार करोड़ दिए गए।
  • 3 साल में 6 लाख 57 हजार करोड़ उत्तर प्रदेश को मिला है।
  • पिछली सपा-बसपा सरकार के कारण ये लाभ राज्य के लोगों नहीं मिला है।
  • योगी सरकार बहुत चुस्ती के साथ काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: अमित शाह!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें